मंच पर तनाज, डेलनाज का ‘जादू’ देखना चाहते हैं दर्शक

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अपनी भाभी तनाज ईरानी के साथ 18 साल के अंतराल के बाद काम करने जा रहीं अभिनेत्री डेलनाज ईरानी का कहना है कि लोग उस जादू को देखने के लिए उत्सुक हैं, जो वे अपने नाटक ‘रॉन्ग नंबर’ में दिखाएंगी। इसक मंचन यहां तीन जून को होगा।

‘रॉन्ग नंबर’ तीन शादीशुदा जोड़ियों की कहानी है।

डेलनाज ने आईएएनएस से कहा, “18 साल के अंतराल के बाद मैं तनाज के साथ उसी मंच पर काम कर रही हूं। हम हमेशा से दोस्त रहे हैं और हमने करीब एक ही समय रंगमंच में साथ काम करना शुरू किया था। हमने साथ में नाटक किए और इस 18 साल के लंबे अंतराल के दौरान वह मेरी भाभी बन गईं और मेरे परिवार का हिस्सा बन गईं।”

उन्होंने कहा, “नाटक में हम अब सौतन के रूप में नजर आएंगे, जो शानदार है। मुझे लगता है कि लोग मंच पर हम दोनों के जादू को देखने के लिए उत्सुक हैं।”

रमन कुमार निर्देशित नाटक में किश्वर मर्चेट, अवतार गिल, राजेश पुरी, राहुल भुचर और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493