लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। प्रिंस चार्ल्स द्वारा ब्रिटिश सरकार के मंत्रियों को एक दशक पहले लिखा गया खत बुधवार को सार्वजनिक किया जाएगा। यह जानकारी समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ ने दी।
लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। प्रिंस चार्ल्स द्वारा ब्रिटिश सरकार के मंत्रियों को एक दशक पहले लिखा गया खत बुधवार को सार्वजनिक किया जाएगा। यह जानकारी समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ ने दी।
‘द गार्डियन’ ने ब्रिटिश राजसिंहासन के वारिस चार्ल्स की तथाकथित ‘ब्लैक स्पाइडर मेमोज’ को सार्वजनिक करने के लिए 10 सालों तक संघर्ष किया।
वर्ष 2004 से 2005 के बीच चार्ल्स ने 27 खत सात सरकारी विभागों के मंत्रियों को भेजे थे।
ब्रिटिश सरकार प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स को उस मामले से बचाने की कोशिश कर रही है, जिसमें पूर्व अटॉर्नी जनरल डोमिनिक ग्रीव ने कहा था कि चार्ल्स ने अपने खतों में लोक नीतियों में हस्तक्षेप की बात कही थी।
ग्रीव ने 2012 में सूचना न्यायाधिकरण के मूल निर्णय को अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि खतों में लोक मामलों के बारे में टिप्पणियां की गई थीं, जो यदि सार्वजनिक हो जातीं, तो प्रिंस के साथ सरकार के पत्राचार की मंशा जाहिर हो जाती और उनकी राजनीति तटस्थता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता।
मार्च में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने आखिरकार खतों को सार्वजनिक करने की अनुमति दी। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि यह फैसला निराशाजनक था।
dharmpath.com dharmpath