भोपाल– मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के दफ्तर में पदस्थ महिला जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने सुसाइड कर लिया है। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। युवा अफसर के इस कदम से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि पूजा का उनके पति निखिल से विवाद चल रहा था। पूजा थापक के पति निखिल दुबे भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि पूजा थापक साकेत नगर इलाके में परिवार के साथ रहती थीं। उनका मंगलवार को पति से विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी।
dharmpath.com dharmpath