मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर के हो सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

CM_Mandsore_templeमुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया सुविधा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक कर प्रतिमा के ऑनलाइन दर्शन की सुविधा का भी शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब देश-विदेश में कहीं से भी भक्तजन ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। वेबसाइटhttp://www.pashupatinathmandsaur.com/ पर भी घर बैठे दर्शन किये जा सकेंगे। इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री प्रभात झा, विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया और श्री राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

अभिषेक कर नागरिकों के कल्याण की कामना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान का अभिषेक कर प्रदेश के नागरिकों के कल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंदिर समिति की ओर से स्मृति-चिन्ह के रूप में भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा भेंट की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को रेडक्रास और अन्य सामाजिक संगठन की ओर से उत्तराखंड के पीड़ितों की मदद के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख 15 हजार और प्रधानमंत्री राहत कोष के लिये एक लाख 12 हजार रुपये का चेक भी भेंट किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493