मंदिरा के लिए रैंप पर चलीं निम्रत

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने डिजाइनर मंदिरा के न्यू रॉयल्स कलेक्शन के साथ रैंप पर जलवे बिखेरे। उनकी कलेक्शन के खूबसूरत सफेद रंग के गाउन में वह और भी हसीन लग रही थीं।

अमेजन इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर 2017 यहां एनएसआईसी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। यहां मंदिरा की कलेक्शन प्रदर्शित हुई।

अपनी कलेक्शन के बारे में निम्रत ने कहा, “उनका कलेक्शन खूबसूरत और महिलाओं के लिए है। मुझे उनके कपड़े पसंद हैं। इस कलेक्शन का नाम न्यू रॉयल्स है, क्योंकि वह इससे महिलाओं की खूबसूरती को वापस लाना चाहती। यह आपको हल्का और खूबसूरत महसूस कराएगा।”

उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय फैशन महोत्सव भारतीय डिजाइनर जे.जे. वलाया और अल्पना नीरज के गुरु-शिष्य कलेक्शन के साथ रविवार को समाप्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493