मई में कमजोर मांग से देश के सेवा क्षेत्र का उत्पादन घटा : पीएमआई

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। देश में मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने के साथ कमजोर मांग के कारण सेवा क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। व्यापक आर्थिक आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली।

इस तरह से मौसमी समायोजित निक्केई इंडिया सर्विसिस बिजनेस एक्टिविटी सूचकांक मई में 49.6 पर रहा, जबकि अप्रैल में यह 51.4 पर था।

इस सूचकांक में 50 से कम का अंक मंदी का तो 50 से अधिक अंक तेजी का संकेत है।

रपट के मुताबिक, सेवा क्षेत्र में गिरावट व्यापारिक गतिविधियों में गिरावट का संकेत है, जोकि पिछले दो महीनों से बढ़ रही थी।

आईएचएस मार्किट की अर्थशाी और रिपोर्ट की लेखिका आशना डोडिया के हवाले से एक बयान में कहा गया, “मई में सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि पिछले तीन महीनों में पहली बार उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “सेवा क्षेत्र में मंदी का असर श्रम बाजार पर भी पड़ा, क्योंकि नौकरियों में वृद्धि की दर अप्रैल में सात सालों में सबसे तेज थी, जो मई में गिर गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493