मई में 680000 अवैध आप्रवासी लीबिया पहुंचे

त्रिपोली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मई में करीब 680,000 अवैध प्रवासी लीबिया पहुंचे हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संगठन ने कहा, “मई 2018 में आईओएम लीबिया ने 42 देशों के 679,897 आप्रवासियों की पहचान की।”

संगठन ने कहा कि शीर्ष पांत में नाइजीरिया, मिस्र, चाड, सूडान और घाना के नागरिक शामिल हैं। साथ में इन आप्रवासियों की आबादी लीबिया की आप्रवासी आबादी का 65 फीसदी है।

मुअम्मार गद्दाफी की सत्ता खत्म होने के बाद असुरक्षा व अराजकता के कारण लीबिया उन लोगों के लिए पसंदीदा ठिकाना बन गया है, जो यूरोप जाने की चाह में भूमध्यसागर पार करने की उम्मीद करते हैं।

लीबिया में शरणार्थी शिविरों में हजारों आप्रवासी हैं, जिन्हें समुद्र तट पर बचाया गया है या लीबियाई सुरक्षा सेवाओं द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493