लॉस एंजेलिस, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्मकार जेम्स गन की हॉरर फिल्म ‘ब्राइटबर्न’ जो पहले 30 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, वह अब 24 मई 2019 को रिलीज होगी।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, सोनी ने सोमवार को टाइटल और रिलीज की तारीख बदले जाने की घोषणा की।
फिल्म ‘ब्राइटबर्न’ में एलिजाबेथ बैंक्स, जैक्सन डन, डेविड डेनमैन, मेरिडिथ हैंगर और मैट जोन्स जैसे कलाकार हैं।
फिल्म की पटकथा उनके भाई ब्रायन और रिश्तेदार मार्क ने लिखी है। फिल्म के निर्देशक डेविड यारोवेस्की हैं।
dharmpath.com dharmpath