मक्का भगदड़ : मृतकों की संख्या 1090 हुई, 35 भारतीय शामिल (लीड-2)

रियाद/नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1090 हो गई है। इनमें 35 भारतीय शामिल हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया, “दुर्भाग्य से, छह और भारतीय हैं (मृतकों में)। मरने वालों (भारतीय) की संख्या 35 हो गई है।”

सुषमा ने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने हादसे में मरे 1090 लोगों की फोटो जारी की है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास के अधिकारी शोकसंतप्त परिवारों की हर मुमकिन मदद कर रहे हैं।

जिन छह और भारतीयों की मौत की पुष्टि विदेश मंत्री ने की है उनमें चार गुजरात के और झारखंड तथा बिहार के एक-एक हजयात्री शामिल हैं।

विदेश मंत्री ने रविवार सुबह बताया था कि सात और भारतीयों के मरने की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच केरल के और एक-एक झारखंड और उत्तर प्रदेश के हजयात्री थे।

इस दुर्घटना में 8 भारतीयों के मौत की घोषणा शनिवार को की गई थी। इससे पहले 14 भारतीयों की मौत की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। इनमें से नौ गुजरात, दो-दो झारखंड व तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र से थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493