रियाद, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 769 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल-फलीह ने दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हादसे में अब तक 769 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है और 934 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath