मखीजा एक्सिस बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। एक्सिस बैंक ने राकेश मखीजा को मंगलवार को अपना गैर कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया।

बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल एक नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि निदेशक मंडल ने स्वतंत्र निदेशक मखीजा को तीन साल के लिए बैंक के गैर कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी।

यह नियुक्ति 18 जुलाई, 2019 से 17 जुलाई, 2022 तक प्रभावी होगी।

बैंक ने कहा है कि गैर कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष संजीव मिश्रा का कार्यकाल 17 जुलाई, 2019 को कारोबारी सत्र समाप्त होने के बाद समाप्त हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493