मछली पकड़ने वाली नाव को टक्कर मारने वाले जहाज की पहचान की

कोच्चि, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने उस जहाज की पहचान कर ली है जिसने शनिवार को यहां समुद्र तट पर एक मछली पकड़ने वाली नाव को टक्कर मारी थी। टक्कर मारने वाला मालवाहक जहाज हांगकांग की एक शिपिंग कंपनी का है और इसका पीछा किया जा रहा है। रविवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौसेना, तटरक्षक और राज्य सरकार की एजेंसियों ने श्रीलंकाई समुद्र तट के पास इस जहाज के होने का पता लगाया है।

इस मामले के जानकारों के मुताबिक, एक नौसैनिक विमान पहले ही श्रीलंका के लिए रवाना हो चुका है, जबकि पोर्ट ब्लेयर से एक नौसैनिक जहाज भी श्रीलंका के समुद्र तट की तरफ जा रहा है, जहां जहाज को देखा गया था।

यह दुर्घटना शनिवार दोपहर 12.15 पर हुई थी, जब कोच्चि तट पर यह जहाज 39 नॉटिकल मील की रफ्तार से मछली पकड़ने वाली नाव को टक्कर मार कर भाग गया। नाव पर छह लोग सवार थे जो टक्कर के बाद पानी में जा गिरे।

बचाए गए मछुआरों में से एक ने रविवार की सुबह बताया, “हम नाव से उछलकर पानी में जा गिरे। कुछ समय बाद हमें दूसरों मछुआरों द्वारा बचाया गया।”

यहां पर स्थित अधिकारियों के अनुसार, “भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने श्रीलंकाई अधिकारियों से सहायता और समर्थन मांगा है ताकि आगे की जांच के लिए मालवाहक जहाज को कोच्चि या पोर्ट ब्लेयर पर वापस लाया जा सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493