मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बल पर अमेरिकी डॉलर चढ़ा

न्यूयॉर्क, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में मजबूत आर्थिक आंकड़ों के जारी होने के बाद डॉलर में उछाल देखा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो बीते सत्र के 1.2452 डॉलर के मुकाबले 1.2400 डॉलर लुढ़क गया। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.4118 डॉलर के मुकाबले 1.4001 डॉलर की गिरावट रही।

डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.7926 से घटकर 0.7901 हो गया।

डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 89.575 पर रहा।

श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिका में जनवरी में कुल नॉनफॉर्म पेरोल रोजहार 200,000 बढ़ा है। वहीं, बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी पर ही रही। हालांकि, आगामी महीनों में बेरोजगारी दर गिरने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493