‘मजबूत रक्षापंक्ति की बदौलत हम जीत सकते हैं जोहोर कप’

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुल्तान ऑफ जोहोर कप का पांचवां संस्करण शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और भारतीय टीम के डिफेंडर विक्रमजीत सिंह का पूरा विश्वास है कि यदि उनकी टीम की रक्षापंक्ति दमदार प्रदर्शन करती है तो भारतीय जूनियर टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने में सफल रहेगी।

20 वर्षीय विक्रमजीत से भारत को मलेशिया में 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में काफी उम्मीदें हैं।

विक्रमजीत ने रविवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, “हमें टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन का पूरा भरोसा है। मैं आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए बेताब और पूरी तरह तैयार हूं। मैं रक्षापंक्ति को और मजबूत करने की योजना पर भी काम कर रहा हूं ताकि अपनी टीम को सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकूं।”

विक्रमजीत ने कहा, “मुझे इस बात का भी पूरा भरोसा है कि हमारी मजबूत रक्षापंक्ति को विपक्षी टीमें जल्दी भेद नहीं पाएंगी। टीम गैप को कम करने पर तेजी से काम कर रही है, जिससे हमें गेंद पर अधिक से अधिक समय तक कब्जा बनाए रखने में मदद मिलेगी और हम पलटवार करने में कामयाब होंगे।”

भारतीय रक्षापंक्ति का भार विक्रमजीत के अलावा वरुण कुमार, उप-कप्तान दिप्सान तिर्की, आनंद लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह पर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493