न्यूयॉर्क, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती रही।
जून महीने के रोजगार आंकड़ों में मजबूती से डॉलर में उछाल देखा गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में शुक्रवार को यूरो 1.1422 डॉलर के मुकाबले 1.1404 डॉलर तक लुढ़क गया। ब्रिटिश पाउंड पिछले सत्र में 1.2971 डॉलर के मुकाबले 1.2882 डॉलर गिर गया।
आस्ट्रेलियाई डॉलर पिछले सत्र में 0,7587 डॉलर के मुकाबले 0.7601 डॉलर तक चढ़ गया।
dharmpath.com dharmpath