ताशकंद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनका उज्बेकिस्तान दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा।
मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “उज्बेकिस्तान का एक यादगार दौरा। यह भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को मजबूती देगी।”
उन्होंने कहा, “उज्बेकिस्तान की जनता ने मुझे जो स्नेह दिया है, उसके लिए यहां के लोगों का आभार।”
मोदी ने मंगलवार को भारतीय उपमहाद्वीप के विद्वानों, हिंदी भाषा के विद्यार्थियों और यहां रह रहे भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान देशों की जनता के बीच संपर्क तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर अपनी बात रखी।
उज्बेकिस्तान मोदी के आठ दिवसीय मध्य एशियाई देशों और रूस के ऊफा दौरे का पहला चरण है। वह रूस में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण कोरिया) और एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath