मजीदी के साथ काम करना बड़ा शिक्षाप्रद अनुभव रहा : मिया मेल्जर

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री, कास्टिंग डायेरक्टर, कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर मिया मेल्जर का कहना है कि ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी के साथ काम करना उनके लिए बहुत कुछ सीखने वाला अनुभव रहा।

मिया ने कहा, “यह अविश्वसनीय था। मजीदी सर और मैं एक तरह से समान फिल्मी पृष्ठभूमि से आते हैं। मजीदी सर फिल्मकार सत्यजीत राय की फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और मैं सत्यजीत राय की दूर की रिश्तेदार हूं। तो हम उनकी फिल्म निर्माण की शैली पर बात करते हुए काफी घुल-मिल गए।”

उन्होंने कहा, “पूरी टीम का इरादा अच्छी फिल्म बनाने के लिए मजीदी सर को सबसे बेहतरीन सहयोग देना था क्योंकि यह उनकी पहली भारतीय फिल्म थी और ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के निर्माण में उनके साथ जुड़े लोगों के लिए यह एक बड़ा सीखने वाला अनुभव रहा।”

मिया ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में मालविका मोहन के किरदार की जेल की साथी बनी हैं।

वह फिलहाल अन्य परियोजनाओं के साथ शरद राज की परियोजना ‘एक बेतुके आदमी की अफराह रातें’ में काम कर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493