‘मणिकर्णिका’ का राष्ट्रीय पुरस्कार न जीतना संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाएगा : कंगना

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि अगर उन्हें फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिलता है तो यह पुरस्कार देने वाली संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करेगा।

कंगना ने शनिवार को अपने 32वें जन्मदिन पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं समझती हूं कि कुछ चीजें ऐसी हैं कि अगर आप उनका सम्मान नहीं करेंगे तो बदले में यह आपके संगठन के लिए भी अपमानजनक होगा। इसलिए, यदि मैं या मेरी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिलता है तो यह पुरस्कार समारोह की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करेगा। लेकिन, यह भी है कि अगर कोई मुझसे बेहतर होगा तो मैं यह जरूर कहूंगी कि वह मुझसे बेहतर है।”

कंगना ‘मेंटल है क्या’ नामक अपनी अगली फिल्म में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म एकता कपूर द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493