मणिपुर के साथ 3 वनडे, 2 टी-20 खेलेगा बंगाल

कोलकाता, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शनिवार को ‘एक्सचेंज प्रोग्राम’ के तहत तीन वनडे मैच और दो टी-20 मैच खेलने के प्रस्ताव के साथ बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) से संपर्क किया। सीएबी ने प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

एमसीए ने साथ ही राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब (एनसीसी) से राज्य के प्रशिक्षकों और अंपायरों को प्रशिक्षण देने के लिए संपर्क भी किया है।

सीएबी के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने कहा, “हां, सीएबी ने एमसीए के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। हम अक्टूबर-नवंबर में बंगाल में मणिपुर के साथ मैच खेलेंगे। बीसीसीआई के पूर्ण सदस्य होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि हम अपने पड़ोसी राज्यों को आगे आने में सहयोग करें। यह मैच सीएबी एकादश और एमसीए एकादश के बीच खेले जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अन्य पूर्ण सदस्य भी इसी तरह के कार्यक्रम के साथ आएंगे।”

बंगाल की टीम में हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे क्योंकि वे यह टूर्नामेंट खेल रहे होंगे।

एमसीए को अपने अंपायरों के प्रशिक्षण के लिए बीसीसीआई के एक और पूर्ण सदस्य नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) से मणिपुर में सेमीनार आयोजित कराने की मंजूरी भी मिल गई है।

एनसीसी के सचिव नीरज कजरिया ने कहा, “हमने उनकी दरख्वास्त को मान लिया है और हम अपने पेशेवर लोगों को वहां प्रशिक्षण देने के लिए भेजेंगे। हमारा ध्यान अपंयारों और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने पर होगा।”

एनसीसी ने अतीत में भी मेघालय क्रिकेट संघ और मिजोरम क्रिकेट संघ के साथ भी इस तरह के अस्थायी सदस्यों को सहयोग देने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

बीसीसीआई ने पूर्वोत्तर के राज्यों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसके तहत बीसीसीआई के पूर्ण सदस्य पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ क्रिकेट गतिविधियों को आयोजित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493