मणिपुर में जल्द खुलेगा खेल विश्वविद्यालय

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को मणिपुर में जल्द ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा की है।

केंद्र में पूवरेत्तर क्षेत्र विकास मामलों के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां कहा, “मणिपुर को जल्द ही एक विशेष खेल विश्वविद्यालय मिलेगा।”

मंत्री ने अपने बयान में कहा कि भूमि हस्तांतरण की औपचारिकताएं लगभग पूरी चुकी हैं और जल्द ही करोड़ों रुपये के विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण की नींव भी रख दी जाएगी।

मणिपुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता राज्य के रूप में जाना जाता है।

जितेंद्र ने कहा, “खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने के निर्णय से न केवल राज्य के युवाओं की खेल प्रतिभा को संवारने में मदद मिलेगी, बल्कि काफी हद तक बेरोजगारी के मुद्दे को भी हल किया जा सकेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493