मणिपुर में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठ कर रहे : मुख्यमंत्री

इंफाल, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने राज्य विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों ने राज्य में म्यांमार से लगी सीमा से घुसपैठ शुरू कर दी है।

इंफाल, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने राज्य विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों ने राज्य में म्यांमार से लगी सीमा से घुसपैठ शुरू कर दी है।

बीरेन सिंह कांग्रेस सदस्य के. मेघचंद्रा के ध्यानकर्षण प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे।

सिंह ने कहा, “पुलिस ने मोरह सीमा कस्बे से एक रोहिंग्या मुस्लिम को नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। यह पता चला कि उसके सात साथी मणिपुर में दाखिल हुए थे और वे सभी फरार हैं। इनकी तलाश जारी है।”

मुख्यमंत्री ने विधानसभा से कहा कि सीमावर्ती जिलों में जांच तेज कर दी गई और पुलिस ने करीब 560 संदिग्ध नागरिकता वाले लोगों की जानकारी जुटाई है। इसमें से बिना दस्तावेज वाले 105 लोगों को वापस भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिरीबाम में बिना दस्तावेजों के 178 लोगों की पहचान हुई है व प्रवासियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अनअधिकृत बांस के पुलों को हटा दिया गया है। उन्होंने इस मुद्दे पर ईमानदारी बरतने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493