मणिरत्नम की अगली फिल्म की शूटिंग जनवरी 2018 से

चेन्नई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी। इसमें अरविंद स्वामी, विजय सेतुपति, सिम्बू और फहाद फाजिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस खबर की घोषणा शनिवार को की गई, जिसमें यह भी कहा गया कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान भी फिल्म के लिए काम करेंगे।

खबरों के मुताबिक, यह एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें ज्योतिका और ऐश्वर्य राजेश जैसे सितारे भी हैं।

मणिरत्नम इससे पहले अरविंद स्वामी के साथ ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’ और ‘कादल’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं। विजय सेतुपति, सिम्बु और फहाद के साथ वह पहली बार काम करेंगे।

निर्माताओं द्वारा दो और अभिनेत्रियों सहित बाकी कलाकारों का चयन होना बाकी है। फिलहाल ऑडिशन प्रक्रिया चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493