चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक मणिरत्नम की अगली तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म में कथित तौर पर मलयालम अभिनेता दलकेर सलमान की जगह नैनी होंगे। फिल्म में कार्थी भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “एक सप्ताह पहले नैनी ने मणिरत्नम से उनके कार्यालय में मुलाकात की और फिल्म के लिए सहमति जताई। कहा जा रहा है कि उन्होंने दलकेर की जगह ली है, जो दो मलयालम फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से मणिरत्नम की इस फिल्म के लिए तारीख नहीं दे पा रहे थे।”
शुरू में दलकेर और कार्थी के फिल्म में होने की पुष्टि की गई थी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर से होनी थी। हालांकि दो सप्ताह पहले मणिरत्नम ने इस फिल्म को दोनों भाषाओं में बनाने का निर्णय लिया, जिसके कारण इसमें देरी हुई।
सूत्र के अनुसार, “दलकेर ने दिसंबर में फिल्म की तारीख दी थी, लेकिन फिल्म में देरी के बाद उनके पास इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं रह था कि वह इसे छोड़ दें, क्योंकि उन्हें कई मलयालम फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे थे।”
सूत्र ने कहा कि मणिरत्नम फिल्म के तेलुगू संस्करण के लिए एक सह-निर्माता की तलाश में है, जिसकी वजह से फिल्म में देरी हो रही है।
dharmpath.com dharmpath