चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘ओ कधाल कणमणि’ ने पहले चार दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 14 करोड़ रुपये की कमाई की।
व्यापार विशेषज्ञ त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म अपनी मूल तमिल संस्करण और तेलुगू संस्करण में चार दिनों के अंदर ही लगभग 14.73 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।”
मणिरत्नम की रोमांटिक फिल्म शैली में वापसी मानी जा रही फिल्म की कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि में हैं, जो आदि और तारा नाम के एक प्रेमी युगल की कहानी है।
दुल्कार सलमान और नित्या मेनन की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘ओ कधाल कणमणि’ ने मणिरत्नम के खाते में लंबे समय बाद एक हिट डाल दिया है।
dharmpath.com dharmpath