चेन्नई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ के निर्माताओं ने गुरुवार को इसका पहला पोस्टर जारी किया।
कार्थी और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म के पोस्टर में दोनों प्रमुख कलाकारों के बीच का तालमेल नजर आ रहा है।
इसके साथ ही पोस्टर में कुछ युद्धक विमान, उड़ते हुए कबूतर और कश्मीर दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर प्रतीत होता है कि यह फिल्म शायद युद्ध की स्थिति में किसी प्रेम कहानी पर आधारित है।
बताया जाता है कि रत्नम फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग कश्मीर में करेंगे।
फिल्म में ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है और इसमें कार्थी पायलट तथा अदिति डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी।
‘मद्रास टॉकीज’ और ‘थेनंदल फिल्म्स’ संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण करेंगे।
dharmpath.com dharmpath