चेन्नई, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मणिरत्नम की आगामी फिल्म के बाद अभिनेता कार्थी फिल्मकार विनोथ कुमार की तमिल फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
अधिकारिक बयान के मुताबिक, कार्थी ने यह साफ कर दिया है कि वह तमिल फिल्म ‘कश्मोरा’ की शूटिंग खत्म करने के बाद जून से मणिरत्नम की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
‘साथुरंगा वेत्तई’ जैसी फिल्म के लिए पहचाने जाने वाले फिल्म-निर्देशक के साथ वह मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद ही काम करेंगे।
मणिरत्नम की फिल्म में अदिति राव हैदरी भी प्रमुख भूमिका में हैं, वहीं कार्थी पायलट की भूमिका में दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath