मणिरत्नम नियमित जांच के लिए अस्पताल गए

चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम सोमवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए यहां एक अस्पताल में पहुंचे।

यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। इस आशय की खबरें थीं कि मणिरत्नम को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन प्रवक्ता ने साफ किया कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे।

मणिरत्नम के प्रवक्ता निक्किल मुरुगन ने ट्वीट कर कहा, “रूटीन चेक-अप के बाद मणिरत्नम सर अपने नियमित कामकाज के लिए ऑफिस लौट आए। सब ठीक है।”

रत्नम के करीबी एक अन्य सूत्र ने भी आईएएनएस से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

सूत्र ने कहा, “यह उनकी वार्षिक स्वास्थ्य जांच थी। शूटिंग शुरू करने से पहले, वह आमतौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कराते हैं कि सब कुछ ठीक है। वह पूरी तरह से ठीक हैं, वह आज नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे।”

रत्नम अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2018 में अपनी वार्षिक स्वास्थ्य जांच करवाई थी।

2004 में ‘युवा’ के सेट पर मणिरत्नम को दिल से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां सामने आई थीं। वह तब से चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493