मणिरत्नम ने ‘काटरु वेलियिदई’ की शूटिंग पूरी की

चेन्नई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

चेन्नई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

शूटिंग का आखिरी शेड्यूल यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में था, जो इस सप्ताह की शुरुआत में पूरी हुई।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शुरुआती योजना के मुताबिक, फिल्म की टीम अगले दो महीनों में प्रोडक्शन का काम पूरा करेगी। फिल्म मार्च में रिलीज होगी।”

कार्थी और अदिति राव हैदरी द्वारा अभिनीत फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और इसके गीत अगले साल जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद है।

अटकलें हैं कि कार्थी और मणिरत्नम अन्य फिल्म पर जल्द काम कर सकते हैं।

सूत्र ने बताया, “दोनों ने साथ काम करने की संभावना पर चर्चा की है। फिलहाल कोई कहानी नहीं है, इसलिए यह हो भी सकता है और नहीं भी।”

‘काटरु वेलियिदई’ में श्रद्धा श्रीनाथ, आरजे बालाजी और दिल्ली गणेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493