मदरसन सुमी ने पीकेसी समूह पर 60 करोड़ डॉलर की बोली लगाई

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विशेषीकृत ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता मदरसन सुमी सिस्टम्स (एमएसएसएल) ने फिनलैंड की प्रमुख वाइरिंग हरनेस कंपनी पीकेसी समूह को खरीदने के लिए 57.1 करोड़ यूरो (60 करोड़ डॉलर या 4,100 करोड़ रुपये) की खुली बोली लगाई है।

कंपनी ने गुरुवार देर रात इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसने पीकेसी के साथ प्रस्तावित सौदे के लिए एक संयोजन समझौता किया है।

कंपनी ने नियमकीय रिपोर्ट दाखिल कर बताया, “एमएसएसएल ने पीकेसी के सभी जारी किए गए और बकाए शेयर और ऑप्शन के अधिग्रहण के लिए एक स्वैच्छिक सार्वजनिक निविदा प्रस्ताव जारी किया है।”

पीकेसी के शेयर नासडेक और हेलसिंकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध है।

इस सौदे के मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

एमएसएसएल देश की ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। इसकी स्थापना 1986 में संवर्धना मदरसन समूह और सुमीटोमो वायरिंग सिस्टम (जापान) के बीच संयुक्त उद्यम के तौर पर की है।

वर्तमान में कंपनी का 26 देशों में कारोबार है और वित्त वर्ष 2016 में इसने कुल 5.7 अरब डॉलर का कारोबार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493