मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर गए हैं।
इरफान का कहना है कि वह फिल्म में अभिनेता की भूमिका से अधिक की भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की मजबूत कहानी ने उन्हें इसमें और अधिक योगदान के लिए प्रेरित किया।
इरफान ने कहा, “मजबूत दो लाइन के विचार ने मुझे विषय की ओर आकर्षित किया और इसके चलते मैं चाहता हूं कि यह फिल्म बने। इस वजह से मैं फिल्म में कलाकार के रूप में जुड़ने के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी जुड़ा।”
फिल्म ‘मदारी’ एक पिता और पुत्र की संवेदनशील कहानी है। निशिकांत कामत निर्देशित यह फिल्म वास्तविक घटना से प्रेरित है।
यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath