‘मदारी’ ने पहले सप्ताहांत 20 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘मदारी’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में 20.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यह फिल्म रजनीकांत की ‘कबाली’ के साथ ही रिलीज हुई थी।

जारी बयान के मुताबिक, निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी मदारी ने भारत में 16.15 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 4.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ के बाद इरफान और कामत ने दोबारा एक साथ काम किया है।

इस फिल्म में पिता और बेटे के संबंध को दिखाया गया है।

फिल्म में इरफान के अलावा जिमी शेरगिल, विशेष बंसल, तुषार दल्वी, नीतीश पांडे और आएशा रजा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493