‘मदारी’ सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘मदारी’ जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।

फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत ने कुछ दृश्यों को वास्तविक दर्शाने के लिए इसकी शूटिंग वास्तव में ढह चुके पुलों पर की है।

फिल्म ‘पीकू’ और ‘तलवार’ में अपनी शानदार अभिनय के बाद अब इरफान ने ‘मदारी’ के साथ एक बार फिर कमर कस ली है। इस फिल्म में इरफान खान एक विजिलेंट अधिकारी का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

मदारी के निर्देशक निशिकांत कामत ने ‘दृश्यम’, ‘फॉर्स’, ‘लय भारी’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। मदारी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। निशिकांत ने कहा, “इस फिल्म के काफी शोध किया गया है। फिल्म में कुछ घटनाओं को वास्तविक दिखाने के लिए निशिकांत ने कुछ वास्तव में ढह चुके पुलों पर शूटिंग की है।”

इस फिल्म के जरिए वह बहुत ही संवेदनशील मुद्दे को दर्शकों के समक्ष उठा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इस सप्ताह रिलीज होगा।

निशिकांत ने बताया, “मदारी कई वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493