मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा है कि वह दिवंगत हो चुकी खबूसूरत अभिनेत्री मधुबाला के साथ गीत में रोमांस की कल्पना करते थे।
ऋषि कपूर (63) ने ट्विटर पर ‘मुगल-ए-आजम’ की खूबसूरत अभिनेत्री की प्रशंसा की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मधुबाला जब थीं, तब मैंने जन्म क्यों नहीं लिया? मैं कल्पना करता था कि मैं उनके साथ गीत में रोमांस करूं। क्या अदा क्या खूबसूरती क्या..।”
मधुबाला ने ‘मुगल-ए-आजम’, ‘महल’ और ‘तराना’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे थे।
dharmpath.com dharmpath