जर्काता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एक मधुमक्खी के कारण गरुड़ इंडोनेशिया के एक विमान को घंटों देरी से उड़ान भरना पड़ा। यह मधुमक्खी हवा की गति मापने वाले उपकरण में फंस गई थी। मीडिया में बुधवार को यह जानकारी सामने आई।

विमान सेवा कंपनी के कारपोरेट कम्यूनिकेशन उपाध्यक्ष बेनी बटरबटर ने बताया कि फ्लाईट संख्या जीए197 के एक इंजन में गड़बड़ी पाए जाने के कारण इसे चार घंटों तक रोकना पड़ा।
इस विमान को उत्तरी सुमात्रा के कुअलानामु हवाई अड्डे से जकार्ता के मेडन के लिए दोपहर 3.10 पर उड़ान भरनी थी।
बटरबटर ने बताया, “जांच के बाद यह पता चला कि विमान के इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल में खराबी आई थी, जो कि कॉकपिट के बाहरी हिस्से में स्थित पायलट ट्यूब में एक मधुमक्खी के घुसने से हुई। इसके कारण विमान के उड़ान में देरी हुई।”
पायलट ट्यूब हवा की गति मापने का काम करता है।
बटरबटर ने कहा कि गरुड़ के लिए इस प्रकार की यह पहली घटना है।
dharmpath.com dharmpath