Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » प्रशासन » मध्यप्रदेश खेलों में देश का अव्वल राज्य होगा

मध्यप्रदेश खेलों में देश का अव्वल राज्य होगा

4906-300x18921भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों में देश का अव्वल राज्य बनने वाला है। प्रयास है कि वर्ष 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी पदक लेकर आयें, श्री चौहान आज ग्रीष्मकालीन खेल शिविर समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिविर की सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षक सुश्री गीतिका पंत जूडो, पुरूष प्रशिक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य को पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बच्चे देश एवं प्रदेश का भविष्य हैं। बच्चों के चेहरे पर सदैव मुस्कराहट बनी रहे। वे निश्चिंत होकर पढ़ें और खेलें। इसकी सभी जरूरी व्यवस्थाएँ प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। जिनका प्रशिक्षण में चयन नहीं हुआ है वे भी नियमित रूप से अभ्यास करें। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें प्रात: जल्दी उठने, माता-पिता और गुरू का सम्मान करने आदि नैतिक मूल्यों के पालन के लिये प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। खेल के संसाधन और सुविधाएँ बढ़ी हैं। प्रदेश का खेल बजट जो पहले मात्र 3 करोड़ रूपये होता था वो आज बढ़कर 150 करोड़ हो गया है। खेल संचालक श्री वी.के.सिंह ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश खेल की नई शक्ति बनकर उभरा है। खेलों के प्रति नया उत्साह और वातावरण बना है। अनेक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि माँ तुझे प्रणाम योजना की देश में सर्वत्र सराहना की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने योजना के लिये प्रदेश के प्रति आभार ज्ञापित किया।

 

मध्यप्रदेश खेलों में देश का अव्वल राज्य होगा Reviewed by on . भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों में देश का अव्वल राज्य बनने वाला है। प्रयास है कि वर्ष 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों में देश का अव्वल राज्य बनने वाला है। प्रयास है कि वर्ष 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों Rating:
scroll to top