मध्यप्रदेश टुडे का आईपीओ 19 सितंबर को खुलेगा

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश टुडे मीडिया लिमिटेड का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) 19 सितंबर को खुलेगा। इस आईपीओ में 21,46,500 इक्विटी शेयर हैं, जिसमें से एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये रखी गई है। यह आईपीओ 31 दिसंबर को बंद होगा।

इस आईपीओ में एक शेयर की कीमत 66 रुपये रखी गई है। इस हिसाब से शेयरों का कुल मूल्य 1416.69 लाख है। इससे पोस्ट इश्यू इक्विटी शेयर कैपिटल 47.01 फीसदी बनती है। ये शेयर एनसीजी इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड होंगे।

मध्यप्रदेश टुडे मीडिया लिमिटेड रोजाना प्रकाशित होने वाले समाचारपत्रों में से एक प्रमुख ब्रैंड है। इस अखबार के 13 संस्करण प्रकाशित होते हैं और इसकी करीब 20 लाख प्रतियां मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बिकती हैं।

मार्क कॉरपोरेट को इस इश्यू के लिए एडवाइडर्स प्राइवेट लिमिटेड का इकलौता लीड मैनेजर बनाया गया है।

कंपनी ने बताया कि इस शेयर से मिलने वाली पूंजी व्यापार के विस्तार में इस्तेमाल की जाएगी। इस पूंजी का प्रयोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में यूनिट ऑफिसों को अपग्रेड करने में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493