मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सूची 24 अक्टूबर को घोषित होगी

congressअनिल सिंह (भोपाल)– मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची 24 अक्टूबर को या उसके बाद जारी होगी।
प्रत्याशियों का नाम तय किया जा चूका है,सूची अभी जारी न करने के पीछे राहुल की इंदौर यात्रा है,इस यात्रा के बाद ही सूची जारी की जायेगी।
सूत्रों ने बताया की संगठन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता,क्योंकि यदि टिकट पहले घोषित किये गए तो असंतुष्टों के विरोध प्रदर्शन की सम्भावना बढ़ जायेगी तथा वे जिनके टिकट कटेंगे वे सभा में शामिल भी नहीं हो सकते हैं ऐसी सम्भावना बतायी जा सकती है।
भाजपा भी कांग्रेस के टिकटों का इन्तजार कर रही है ताकि वह भी उसके उम्मीदवारों की घोषणा कर सके।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493