भोपाल- #covid_19मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना संक्रमित तीन नए मामले और इंदौर में 17 मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 529 से बढकर 549 हो गयी है। इस महामारी से अभी तक प्रदेश में 42 लोग जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोपाल में आज तीन और संक्रमित मरीज मिले, जिन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी कांट्रेक्ट हिस्ट्री भी खोजी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath