मध्यावधि चुनाव से इंकार नहीं किया जा सकता : मुशर्रफ

इस्लामाबाद, 22 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव और एक अंतरिम सरकार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा है कि मौजूदा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बाद चुनाव होंगे।

इस्लामाबाद, 22 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव और एक अंतरिम सरकार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा है कि मौजूदा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बाद चुनाव होंगे।

जियो न्यूज की रपट के अनुसार, मुशर्रफ ने आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की कार्यकारिणी की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि उनकी पार्टी स्थानीय निकायों के चुनाव में पूरी तरह हिस्सा लेगी।

मुशर्रफ ने कहा, “पुनर्गठन के बगैर पार्टी अपूर्ण है। लेकिन यदि आप इसे देशव्यापी बनाना चाहते हैं तो यह पुनर्गठन जमीनी स्तर पर होना चाहिए।”

मुशर्रफ ने 2010 में आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की स्थापना की थी।

मुशर्रफ ने चेताया कि पाकिस्तान में राजनीति के समक्ष बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि जब वह राष्ट्रपति थे, तो उस दौरान संसाधनों के निष्पक्ष वितरण के कारण पाकिस्तान ने प्रगति की थी। मुशर्रफ जून 2001 से अगस्त 2008 तक राष्ट्रपति थे।

देश में तीसरी राजनीतिक शक्ति की आवश्यकता पर टिप्पणी करते हुए मुशर्रफ ने इस विचार का समर्थन किया और कहा, “पाकिस्तान को एक तीसरी राजनीतिक शक्ति की आवश्यकता है।”

उन्होंने इस दिशा में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता इमरान खान द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

मुशर्रफ ने कहा, “व्यवस्था में बदलाव से सरकार में बदलाव आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493