मध्य अफ्रीकी गणराज्य में 3 और कंबोडियाई शांति सैनिक मृक पाए गए

नोम पेन्ह, 10 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के लापता तीन शांति सैनिक मध्य अफ्रीकी गणराज्य में मृत पाए गए। कंबोडिया से संबंध रखने वाले यह सैनिक हमले का शिकार हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तीन और शवों को मिलने से कंबोडिया के मृत शांति सैनिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

कंबोडियाई राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चुम सोशीत ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि सोमवार को मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में हुए हमले के बाद से लापता तीन कंबोडियाई शांति सैनिक मंगलवार को घटनास्थस्ल से दो किलोमंीटर दूर मृत पाए गए।”

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में मध्य अफ्रीकी गणराज्य में राजधानी बंगुई के 474 किलोमीटर पूर्व में स्थित बंगासु के पास विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है।

प्रेस रिलीज में बताया गया कि हमले आठ शांति सैनिक घायल भी हुए हैं, जिसमें एक कंबोडिया का है और सात मोरक्को के हैं। इसके अलावा मोरक्को का एक शांति सैनिक लापता भी है।

संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुसार, फरार हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि न्याय किया जा सके।

कंबोडिया ने युद्धग्रस्त मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में शामिल होने के लिए 2014 में सैनिक भेजे थे, फिलहाल वहां 216 कंबोडियाई शांति सैनिक तैनात हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493