मध्य-जुरासिक युग में स्तनपायियों का सबसे तेज विकास हुआ

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्तनपायी जीवों का विकास आज से 145-200 लाख साल पहले सबसे तेजी से हुआ था और यह विकास जुरासिक युग के मध्य में अपने चरम पर पहुंचा था। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है।

अध्ययन में पता चला है कि उसी युग में स्तनपायी जीवों के आकार और शारीरिक क्रियाकलाप में सबसे ज्यादा और तेजी से बदलाव हुए थे।

ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ता रोजर क्लोज ने कहा, “हमारे शोध के अनुसार स्तनपायी जीवों के शारीरिक आकार और दांतों की संरचना में सबसे ज्यादा बदलाव जुरासिक युग के मध्य में हुआ था।”

आज से 252-266 लाख साल पहले मीसोजोइक युग के दौरान स्तनपायी जीव डायनासोर के साथ रहा करते थे।

स्तनपायी जीवों को पहले छोटे कीट पतंगों को खाने वाला जीव समझा जाता था, लेकिन बीते कुछ दशकों में चीन और दक्षिण अमेरिका से मिले जीवाश्मों से पता चलता है कि स्तनपायी जीव खुदाई, तैराकी, स्तनपान और दूसरी तरह की गतिविधियों में सक्षम थे।

शोधकर्ताओं ने स्तनपायी जीवों में तीव्र विकास और बदलाव और उस काल का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर मीसोजोइक युग के स्तनपायी जीवों के कंकाल और दांतों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि मध्य जुरासिक युग में स्तनपायी जीवों में 10 गुणा अधिक तेजी से बदलाव और विकास हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493