मध्य प्रदेश-ओडिशा में येलो अलर्ट, यूपी-बिहार में भी होगी बारिश

Weather Report Today: देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के साथ रीवा,शहडोल,जबलपुर,सागर, इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर और चंबल संभाग के जिले में बारिश की संभावना है. खरगोन,बुराहनपुर,सीधी,सिंगरौली, अनूपपुर में गरज-चमक के साथ हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493