मध्य प्रदेश के इंजीनयरिंग कॉलेजों में आज से शुरू होगा प्रवेश

भोपाल – मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। सबसे पहले एनआरआई विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश शुरू होंगे। इसके बाद अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने एनआरआई सीटों की प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एनआरआई सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र 9 से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन 17 सितंबर को होगा। उसी दिन छात्रों को सीट आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अन्य सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया भी 10 सितंबर के बाद शुरू हो जाएगी। इसका कार्यक्रम भी एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493