मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

भोपाल-मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात से शुरू हुए इस मौसम के कहर से खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर-मालवा, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना सहित कई जिलों में रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों, मसूर, प्याज और सब्जियों की फसलें गिर गई या पूरी तरह नष्ट हो गई। कई इलाकों में ओले गिरने से सड़कों पर सफेद चादर जैसी परत जम गई। जबकि तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित रही थी।

खंडवा जिले में मंगलवार रात तेज बारिश और हवा से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। खरीफ सीजन में सोयाबीन की मार झेल चुके किसानों के सामने यह दूसरी बड़ी आपदा बनकर सामने आई है। किल्लौद ब्लॉक के गड़बड़ी, हरिपुरा, सेमरूढ़, लछौड़ा, जूनापानी, खेड़ीपुरा, घाघरिया, मालुद, बड़गांव, कुंडिया, बिल्लोद, पाटाखाली और भुलवानी सहित कई गांवों में गेहूं और चने की फसल आड़ी पड़ गई। किसानों का कहना है कि दाना झड़ने का खतरा बढ़ गया है और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493