लखनऊ-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा है. मोहन यादव ने लखनऊ में कहा कि ऐसा माना जाता था कि सिर्फ एक ही परिवार यादव समाज का ठेकेदार है लेकिन खुशी इस बात की है कि इस समाज ने अब ठेकेदार वाली व्यवस्था से खुद को मुक्त कर लिया है. उन्होंने यहां आयोजित यादव महाकुंभ को संबोधित करते हुए सपा का सबसे ताकतवर कुनबा माने जाने वाले ‘मुलायम सिंह यादव परिवार’ पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा, “मैं जब आया था तब मुझे लगा था कि मैं जहां जा रहा हूं वहां ऐसा माना जाता है कि एक ही परिवार (यादव) समाज का ठेकेदार है, लेकिन मुझे प्रसन्नता है कि इस समाज ने ठेकेदार वाली व्यवस्था से अपने को बाहर निकाल लिया है. अब उसकी अपनी पहचान है.”
dharmpath.com dharmpath