मध्य प्रदेश: कोविड संक्रमित कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन

इंदौर: मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई. वह 49 वर्ष की थीं.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं. वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं.

शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था.

जोशी ने बताया कि भूरिया को जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया था. लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं. वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भूरिया को आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था, जिसके बाद अपने राजनीतिक करिअर में पहली बार विधायक बनी थीं. इसके पहले वे लगातार तीन बार अविभाजित झाबुआ की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं.

इस बीच कलावती भूरिया के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई राजनेताओं ने शोक जताया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493