मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं नूरी खान

उज्जैन-कांग्रेस पार्टी ने नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उन्हें ये दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही उन्हें सदस्यता अभियान का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नूरी खान ने महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान में 5 हजार मेंबर बनाए थे। जिसकी वजह से वह देश भर में दूसरे नंबर पर रही थीं। इसके अलावा नूरी खान ने हाल ही में हुए कश्मीर विधान सभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी। साथ ही महाराष्ट्र चुनाव में प्रभारी के रूप में काम किया था।

ऐसे में महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलका लांबा ने बुधवार को नोरी खान को भेजे पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश राज्य से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए बधाई। आपको मध्य प्रदेश राज्य में महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493