मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान

भोपाल- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव का ऐलान किया। इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होता रहा था! पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्‍न होंगे। पहले चरण का मतदान 25 जून को, एक जुलाई को दूसरा चरण और तीसरे चरण का मतदान आठ जुलाई को होगा। प्रदेश में पांच जिले ऐसे हैं जिनका चुनाव एक ही चरण में समाप्त हो जाएगा। जिले में अधिकांश जनसंख्या नगरीय क्षेत्र में रहती है। इसीलिए इन जिलों में चुनाव एक ही चरण में दिए जाएंगे। आठ जिलों में दो चरण में और 39 जिलों में तीनों चरण में चुनाव होगा। प्रथम चरण की मतगणना 28 जून को विकासखंड मुख्यालय, दूसरे चरण की 4 जुलाई और तीसरे चरण की 11 जुलाई को होगी। पंच सरपंच जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम का टेबुलेशन और रिजल्ट की घोषणा 14 जुलाई को होगी और जिला पंचायत सदस्य के तीनों चरण के चुनाव का परिणाम 15 जुलाई को घोषित होगा आरक्षण के संबंध और मतदान केंद्रों के संबंध में अधिसूचना के साथ जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493