मध्य प्रदेश-विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू

भोपाल- मध्य प्रदेश की नई विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 7 फरवरी से शुरू हो रही है। नई विधानसभा के पहले बजट सत्र में विधायकों ने 2303 सवाल पूछे हैं। ये सवाल सरकार की योजनाओं और अन्य गतिविधियों को लेकर पूछे गए हैं। बजट सत्र 7 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक चलेगा। 7 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में कुल 9 बैठकें होगी।

 

 

पूरे सत्र के दौरान 233 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव भी आएंगे। इसके अलावा नियम 139 पर भी चर्चा के लिए विधायकों की ओर से सदन में प्रस्ताव दिए गए हैं। सदन की कार्यवाही सात फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी। इसके बाद इसी दिन से अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव भी लाया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493