मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 3 दिन में ही खत्म,आखिरी दिन कीड़ा शब्द पर हंगामा

भोपाल-मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र तीसरे दिन ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया. विधानसभा में तीसरे दिन देर रात तक अनुपूरक बजट पर चली चर्चा के बाद इसे पास कर दिया गया. इसके पहले मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामे के बीच 5 संशोधन विधेयकों को भी पास कर दिया गया. सत्र के तीसरे दिन छात्रों को कीड़ा कहे जाने जैसे बयानों पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई. बाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को लेकर ऐसे किसी शब्द का उपयोग नहीं किया था.

विधानसभा के तीसरे दिन सदन में पांच विधेयकों को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता संशोधन विधेयक को पारित कर दिया गया. मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया. इसके अलावा मध्यप्रदेश राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन विधेयक, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक और मध्यप्रदेश निरसन विधेयक 2026 को चर्चा के बाद पारिक कर दिया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493